Election सपा वापसी को बेकरार कांग्रेस के सहारे फूलपुर में !

Election :सपा वापसी को बेकरार कांग्रेस के सहारे फूलपुर में !

Election सपा वापसी को बेकरार कांग्रेस के सहारे फूलपुर में
Election सपा वापसी को बेकरार कांग्रेस के सहारे फूलपुर में

दो सियासी परिवारों में वर्चस्व की लड़ाई, इलाहाबाद में: Election 2024

 

Election 2024: भाजपा ने प्रयागराज में पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रेवती रमण सिंह के पुत्र उज्जवल रमण सिंह को टिकट दिया है।

 

Election 2024:  अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच देश भर में लोकसभा चुनाव का शोर भी बना हुआ है। इस चुनाव मे पार्टियों से ज्यादा दो सियासी परिवारों के आगे बढऩे और अस्तित्व बरकरार रखने की लड़ाई बन गया है। प्रयागराज में भाजपा ने मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को चुनाव में उतारा है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री रेवती रमण सिंह के पुत्र उज्जवल रमण सिंह को टिकट दिया है। धार्मिक नगरी प्रयागराज में भाजपा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को भुनाने की जीतोड़ कोशिश कर है। यहां प्रत्येक मंदिर पर जय श्रीराम लिखा और राम मंदिर के फोटो वाला झंडा लगा मिलेगा। कई सरकारी भवनों पर भी इसी तरह के चित्र हैं।

Election 2024:  इस बार इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस ने इलाहाबाद सीट पर आखिरी बार 1984 में लोकसभा चुनाव जीता था, तब सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सांसद निर्वाचित हुए थे। तब से कांग्रेस यहां जीत के लिए तरस रही है।
Election 2024: क्षेत्र में चुनावी माहौल क्या है || 
इस लोकसभा में मल्लाहों के वोट निर्णायक माने जाते हैं | यहाँ मल्लाह बगरू निषाद का कहना है कि मोदी-योगी ने अच्छा काम किया है। इलाके में गुंडागर्दी समाप्त कर दिया है। अब बहू-बेटी का आना जाना सुरक्षित हो गया है। महंगाई तो जरूर बढ़ी है, लेकिन इसे कोई कम भी तो नहीं कर सकता है। बाक़ी की जनता का कहना है कि माहौल सही है, मोदी ही आएंगे। वजह यह है कि वे सबको खाना दे रहे हैं। इससे अच्छा कौन करेगा, बताओ। उन्होंने हमारे भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया है। यह तो भगवान आया है। यहां देखो सब ओर विकास करवा रहा है।

https://www.facebook.com/100087896267100/videos/2535665236635999

Election 2024: ऑटोचालक कमलेश साहू का कहा कि देखो अपने समय में कांग्रेस ने भी खूब काम करवाया है। अब देखो चुनाव में क्या होता है। वैसे अभी महंगाई-बेरोजगारी की समस्या ज्यादा है। चुनाव में इस बार जाति-बिरादरी ज्यादा चल रही है। हर कोई अपनी जाति के नेता का समर्थन कर रहा है। हम क्यों पीछे रहें? वैसे युवा वर्ग नौकरियों को लेकर परेशान दिख रहा है। मोतीलाल नेहरू अस्पताल के समीप कपड़े की दुकान चलाने वाले का कहना है कि सरकार को बदलना चाहिए। इसके चलते काम धंधे ठप हो गए और महंगाई बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन के समीप लोगो का कहना है  कि योगी के काम को देखते हुए दो बार भाजपा को वोट दिया था। इस बार संविधान बदलने की बात हो रही है। इसलिए गठबंधन को वोट करेंगे।

कई दिग्गज नेता दिए: Election 2024

https://x.com/AtnSamachar

 

Election प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने। जबकि यहां से 1980 व 1988 में सांसद रह चुके विश्वनाथ प्रताप सिंह भी प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। वहीं मुरलीमनोहर जोशी, जनेश्वर मिश्र, हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे दिग्गज नेता भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

नेहरू से केशव मौर्य तक फूलपुर: Election 2024

Weather:  महाराष्ट्र के अकोला में लगी धारा 144,

 

Election देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। वे यहां से 1951, 1957 और 1962 में चुनाव जीते। उनके बाद 1964 और 1967 में विजय लक्ष्मी पंडित, 1969 में जनेश्वर मिश्र, 1971 में विश्वनाथ प्रताप सिंह, 1977 में कमला बहुगुणा, 1980 में प्रो. बी.डी. सिंह, 1984, 1989 और 1991 में राम पूजन पटेल, 1996 और 1998 में जंग बहादुर पटेल, 1999 में धर्मराज पटेल, 2004 में अतीक अहमद, 2009 में कपिलमुनि करवरिया सांसद बने। वहीं 2014 में भाजपा ने पहली बार यहां जीत दर्ज की, तब केशव प्रसाद मौर्य यहां से सांसद बने। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बने और सांसदी छोड़ दी। 2018 के उपचुनाव में सपा-बसपा के गठबंधन से सपा के नागेन्द्र सिंह पटेल चुनाव जीते। 2019 में फिर से भाजपा जीती।

 कांग्रेस वापसी को बेकरार फूलपुर में: Election 2024

Election इस सीट पर कांग्रेस ने 1984 में आखिरी बार जीत दर्ज की थी। फूलपुर लोकसभा सीट से जवाहरलाल नेहरू तीन बार सांसद चुने गए और प्रधानमंत्री बने।  जबकि सपा ने आखिरी आठ में से तीन चुनाव में जीत दर्ज की है। सपा ने 2018 में लोकसभा का उपचुनाव जीता था। अब सपा एक बार फिर वापसी के लिए बेकरार दिख रही है। इसके लिए सपा ने अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है। जबकि भाजपा ने सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट काटकर विधायक प्रवीण पटेल को चुनाव में उतारा है।

 

Related Posts

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल
  • adminadmin
  • February 28, 2026

MAINPURI अब अंधे मोड़ों पर कम होंगी दुर्घटनाएं MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल MAINPURI मैनपुरी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के…

Continue reading
WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका
  • adminadmin
  • February 28, 2026

WINTER अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका WINTER अमेरिका में भीषण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 11 views
MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 11 views
WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 13 views
MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 10 views
MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 16 views
BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 11 views
TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई