Women’s Asia Cup: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने

Women’s Asia Cup: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने

Women’s Asia Cup: एशिया कप में पहला मैच खेलेगी महिलाये सामने होगी पाकिस्तान 

IND-W vs PAK-W: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने
IND-W vs PAK-W: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने

IND-W vs PAK-W: भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं अभी तक महिला एशिया कप T 20 टूर्नामेंट में। उसने 2022 के फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ T 20 अंतरराष्ट्रीय में 14 मैच खेले है जिनमे से 11 में जीत दर्ज की है और आज भी हरमनप्रीत कौर इस सिल सिले को बरक़रार रखना चाहेगी और इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

https://atnsamachar.com/2024/07/18/weather-update-karnatak-atn-samachar/

IND-W vs PAK-W: अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा

IND-W vs PAK-W: आज से महिला एशिया कप की शुरुआत हो रही है और मुकाबला भी आज का बेहद दिलचस्प है क्यों कि सामने है पाकिस्तान। यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है क्यों कि अक्टूबर में होने वाले T 20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम का एशिया कप में दबदबा रहा है जिसने चार में से तीन टी20 खिताब और चारों बार 50 ओवरों के प्रारूप में जीत दर्ज की है।

 

IND-W vs PAK-W: स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है

IND-W vs PAK-W: भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा। स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

 

IND-W vs PAK-W: इस महीने की शुरूआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि तीन टी20 मैचों में से दूसरा बारिश में धुल गया

IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारत ने 20 में से 17 मैच जीते हैं। उसने 2022 में फाइनल में बांग्लादेश को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 मैचों में 11 जीत दर्ज की है और हरमनप्रीत कौर का लक्ष्य इस सिलसिले को आगे बढ़ाने का होगा। इस महीने की शुरूआत में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि तीन टी20 मैचों में से दूसरा बारिश में धुल गया। पाकिस्तान का मनोबल गिरा हुआ होगा जिसे मई में इंग्लैंड ने 3-0 से हराया था।

https://x.com/atn_samachar

 

IND-W vs PAK-W: स्पिनरों में दीप्ति शर्मा, सजीवन साजना और श्रेयांका पाटिल शामिल है

IND-W vs PAK-W: भारत के लिए सबसे अच्छी बात स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म है और हाल ही में गेंदबाजों ने एक ईकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में आठ विकेट लिए जबकि स्पिनर राधा यादव भी कामयाब रही है। स्पिनरों में दीप्ति शर्मा, सजीवन साजना और श्रेयांका पाटिल शामिल है।

 

IND-W vs PAK-W: ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब पदार्पण करेंगी

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए निदा दर को कप्तान बनाए रखा है लेकिन टीम में काफी बदलाव किए गए हैं। ईरम जावेद, ओमैमा सोहेल और सैयदा आरूब शाह को इस साल पहली बार टीम में जगह मिली है जबकि तस्मिया रूबाब पदार्पण करेंगी।

 

https://atnsamachar.com/2024/07/15/trump-attack-atn-samachar-atn-samachar/

IND-W vs PAK-W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है

IND-W vs PAK-W: भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी।

IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान: सिदरा अमीन, ओमैमा सोहेल, इरम जावेद, निदा दार, आलिया रियाज, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, डायना बेग, सादिया इकबाल, नाशरा संधू।

IND-W vs PAK-W: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने
IND-W vs PAK-W: एशिया कप में भारत पाकिस्तान होंगे आमने सामने
  • Related Posts

    Лучшие игорные заведения с быстрыми выплатами и акционными программами казино 7К

    Лучшие игорные заведения с быстрыми выплатами и акционными программами казино 7К В сфере онлайн-гемблинга игорные заведения с мгновенными выплатами становятся всё более привлекательными. Это не странно, ведь геймеры жаждут взимать…

    Лучшие онлайн казино: наилучшие возможности для геймеров

    Лучшие онлайн казино: наилучшие возможности для геймеров В мире игорного бизнеса виртуальные казино предлагают геймерам эксклюзивные шансы, которые трудно обнаружить в наземных клубах. Для начала, ключевым аспектом становится щедрая премиальная…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    онлайн – Gama Casino Online.2183

    De spanning stijgt met elk balletje dat valt, zoals je kunt zien in de plinko avis, waar iedere spro

    Betoverende mogelijkheden wachten op je in het spannende aanbod van een belgium casino dat je speler

    La magie du hasard se dévoile à chaque chute, transformant le plinko en une expérience palpitante de

    Leffervescence du jeu numérique attire de plus en plus dadeptes vers le casino en ligne France, une

    Лучшие игорные заведения с быстрыми выплатами и акционными программами казино 7К