TRUMP ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा

TRUMP ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा

TRUMP इंजीनियरिंग, कपड़ा और ज्वेलरी उद्योग को फायदा

TRUMP अमेरिका से ट्रेड डील पर भारत सरकार का पहला बयान आया है। मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से कहा कि इस डील में किसी के भी हितों से समझौता नहीं किया गया है। यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने हमेशा एग्रीकल्चर और डेयरी दोनों सेक्टर को सपोर्ट किया है, उनके हितों की रक्षा की।

जो लोग अलग-अलग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, खासकर ऐसे सेक्टर जिनमें ज्यादा मेहनत लगती है और जो लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। गोयल ने कहा कि सभी इस डील से उत्साहित हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने PM मोदी की मित्रता का सम्मान किया। दोनों देश इस डील पर जल्द ही इस पर साझा बयान जारी करेंगे।

Trump: हमले के लिए रूस ने बाइडन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पीयूष गोयल की 5 बड़ी बातें…

  1. इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा। इससे हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर्स के पार्ट्स बनाने वाले, टेक्सटाइल, मरीन गुड, ज्वेलर सेक्टर समेत सभी मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को बहुत सारे मौके मिलेंगे।
  2. राहुल गांधी समेत विपक्ष के तमाम नेता इस डील का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच नकारात्मक है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का धन्यवाद, उन्होंने PM मोदी की मित्रता का सम्मान किया। साथ ही हमारी स्पर्धा वाले देशों में सबसे अच्छा ट्रेड डील किया।
  4. यह ट्रेड डील भारत की इकॉनमी के लिए, भारत के सभी 140 करोड़ नागरिकों के लिए, गांवों में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति, किसान, मछुआरे, नौजवान और महिला, हमारी बहनों और महिलाओं के लिए बहुत सारे मौके लाएगी।
  5. हमने पूरे देश से रिपोर्ट्स देखी हैं। बड़े पैमाने पर उत्साह है। भारत के एक्सपोर्ट से जुड़े सभी लोग, भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े लोग, जो लोग भारत में मॉडर्न टेक्नोलॉजी लाना चाहते हैं और जो लोग अलग-अलग सेक्टर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को बिजनेस डील का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया था। ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था।

piyush goyal
piyush goyal

 

 

 

Related Posts

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल
  • adminadmin
  • February 28, 2026

MAINPURI अब अंधे मोड़ों पर कम होंगी दुर्घटनाएं MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल MAINPURI मैनपुरी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के…

Continue reading
WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका
  • adminadmin
  • February 28, 2026

WINTER अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका WINTER अमेरिका में भीषण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 28 views
MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 27 views
WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 28 views
MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 24 views
MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 38 views
BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 24 views
TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई