MAINPURI मैनपुरी में नर्सिंग फिजियोथेरेपी का तरीका बताया
MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

MAINPURI भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलिटेक्निक (CDTP) योजना के तहत असरगढ़ी स्थित नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में एक तकनीकी सहायता एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क तकनीकी और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, प्लंबिंग, टीवी-एलसीडी रिपेयरिंग, सोलर इंस्टॉलेशन, ऑफिस मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसे पाठ्यक्रमों से जुड़े प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने अपनी सेवाएं दीं। ग्रामीणों के खराब टीवी और अन्य उपकरणों की मौके पर ही मुफ्त मरम्मत की गई। स्वास्थ्य शिविर में नर्सिंग और फिजियोथेरेपी से संबंधित परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पहल का लाभ उठाया और विभिन्न सेवाओं का फायदा लिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और पूर्व तहसीलदार अहिवरन सिंह थे। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं मुख्य परियोजना अधिकारी इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देना और आमजन को तकनीकी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है।
https://atnsamachar.com/2026/02/28/mainpuri-8/
परियोजना अधिकारी इंजीनियर भूपेन्द्र रतन और कार्यक्रम संयोजक रोहित शाक्य सहित पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, नेडा, पॉलिटेक्निक चलो अभियान, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि ग्रामीणों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।







