WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

WINTER अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द

WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

WINTER
WINTER

WINTER अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है। यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सिर्फ सोमवार को ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% था। यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग कंपनी फ्लाइटअवेयर ने दी। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई। सोमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे। भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में रविवार से सोमवार के बीच करीब 20 इंच बर्फ दर्ज की गई, जबकि लॉन्ग आइलैंड के इस्लिप इलाके में 22 इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी। प्रोविडेंस, रोड आइलैंड में 32.8 इंच बर्फबारी हुई, जिसने 1978 के पुराने रिकॉर्ड 28.6 इंच को तोड़ दिया।

https://atnsamachar.com/2026/02/28/mainpuri-9/

हालात इतने खराब हो गए कि कई राज्यों में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों, सड़कों, पुलों और हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बाद में हालात सुधरने पर मेयर जोहरान ममदानी ने यह आदेश हटा लिया और कहा कि स्कूल मंगलवार को खुलेंगे।

बर्फीले तूफान के दौरान ड्राइवर पिक-अप ट्रक चलाते हुए। यहां विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

वहीं मैसाचुसेट्स की गवर्नर मॉरा हीली ने कुछ इलाकों में ट्रैवल बैन लागू किया और लोगों से घर में रहने की अपील की। रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने भी पूरे राज्य में ट्रैवल बैन लगा दिया। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी पूरे राज्य में इमरजेंसी की घोषणा की और नेशनल गार्ड को अलर्ट पर रखा है।

न्यूयॉर्क सिटी में बर्फबारी के बीच सरकारी बस चलती हुई।

Related Posts

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल
  • adminadmin
  • February 28, 2026

MAINPURI अब अंधे मोड़ों पर कम होंगी दुर्घटनाएं MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल MAINPURI मैनपुरी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के…

Continue reading
MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य
  • adminadmin
  • February 28, 2026

MAINPURI मैनपुरी में नर्सिंग फिजियोथेरेपी का तरीका बताया MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य MAINPURI  भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की कम्युनिटी डेवलपमेंट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 2 views
MAINPURI मैनपुरी में ब्लाइंड मोड़ों पर लगेगा ‘सुरक्षा दर्पण’, एआरटीओ-आरआई ने किया ट्रायल

WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 6 views
WINTER 5 लाख घरों की बिजली गुल, 153 साल में पहली बार अखबार नहीं छप सका

MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 6 views
MAINPURI ग्रामीण युवाओं को कौशल से जोड़कर स्वरोजगार दिलाना उद्देश्य

MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 5 views
MAINPURI मैनपुरी में द्वारकाधीश महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

  • By admin
  • February 28, 2026
  • 5 views
BOLIVIA 30 घायल खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला

TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 7 views
TRUMP अमेरिकी संसद में ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाई