MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था

MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं खोलने पर SOG टीम ने पिस्टल तानकर गेटमैन को धमकाया था। मामले में एसपी ने एसओजी प्रभारी समेत 4 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है। 4 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। घटना रविवार देर रात की है, जब कालिंद्री एक्सप्रेस के गुजरने से पहले एसओजी टीम मौके पर पहुंची। गेट खोलने का दबाव बनाने लगी। गेटमैन ने ट्रेन के ट्रैक पर होने का हवाला देते हुए फाटक खोलने से इनकार किया।

MAINPURI
MAINPURI

MAINPURI गेटमैन अवध किशोर को टांगकर मारते हुए कार तक ले जाने लगे। पूरी वारदात रेलवे फाटक पर लगे CCTV में कैद हो गई। घटना 2 फरवरी की रात टिंडोली रेलवे स्टेशन से 2 किमी दूर टिंडौली रेलवे फाटक की है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एसओजी टीम प्रभारी जितेंद्र चंदेल, आरक्षी मोहन, प्रदीप सोलंकी और उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, एसओजी टीम के आरक्षी आजाद सहित चार अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। गणेश प्रसाद साहा ने कहा- मामले की जांच अभी जारी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे की है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर टिण्डौली रेलवे क्रॉसिंग, टिण्डौली रेलवे स्टेशन से सिर्फ 1-2 किलोमीटर दूर है। घटना के समय कालिंदी एक्सप्रेस के गुजरने के कारण रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान एक टाटा सूमो और एक अन्य कार फाटक के पास आकर रुकी। कार से एसओटी टीम के 5-6 लोग हाथों में हथियार लेकर उतरे थे। जिन्होंने सीधे गेटमैन के केबिन में घुसकर फाटक खोलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

https://atnsamachar.com/2026/02/05/ind/

गेटमैन अवध किशोर ने जब नियमों का हवाला देते हुए ट्रेन गुजरने से पहले फाटक खोलने से इनकार कर दिया था, तो कथित पुलिसकर्मी बेकाबू हो गए। गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक व्यक्ति ने सीधे पिस्टल तान दी, जबकि बाकी लोग कमर में हथियार लगाए खड़े रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

घटना के वक्त नाइट पेट्रोलिंग पर मौजूद ट्रैक पेट्रोलिंग मैन नारायण सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा- हम लोग नाइट पेट्रोलिंग पर थे। कालिंदी एक्सप्रेस को लेकर फाटक बंद किया गया था। तभी 5-6 लोग कार से उतरकर केबिन में घुस आए थे।

गेटमैन से गाली-गलौज करने लगे और फाटक खोलने को कहा। मना करने पर मारपीट की और पिस्टल तान दी।” सभी लोग हथियारों से लैस थे और उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं थी।

MAINPURI POLICE ADHIKSHAK
MAINPURI POLICE ADHIKSHAK

Related Posts

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

IND विदेश मंत्री से कहा था- भारत झुकेगा नहीं, ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे IND दावा- डोभाल की बैकडोर बातचीत के बाद अमेरिकी ट्रेड डील IND प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Continue reading
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव Gold MCX पर चांदी में भारी क्रैश आया, जबकि सोना भी दबाव में रहा। COMEX बाजार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 15 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 8 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 22 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 28 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 12 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

TRUMP ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 10 views
TRUMP ट्रम्प को धन्यवाद, उन्होंने दोस्ती का मान रखा