GOLD सोना 20 हजार रुपए सस्ता 1.49 लाख रुपए पर आया वजह मुनाफा वसूली

GOLD क्रैश हुई चांदी, ₹1.06 लाख गिरकर ₹2.93 लाख पर आई

GOLD सोना 20 हजार रुपए सस्ता 1.49 लाख रुपए पर आया वजह मुनाफा वसूली

GOLD
GOLD

GOLD गोल्ड और सिल्वर मार्केट 30 जनवरी को क्रैश हो गया। प्रॉफिट बुकिंग के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1.06 लाख रुपए (26%) गिर गई। अब 1 किलो चांदी 2.93 लाख रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को चांदी 3.99 लाख रुपए प्रति किलो में मिल रही थी।

MCX पर सोने में भी 20 हजार रुपए (12%) की गिरावट रही। 10 ग्राम सोना 1.49 लाख रुपए पर आ गया। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपए पर था। इसके अलावा सोने और चांदी के ETF में शुक्रवार को 23% तक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

सोने-चांदी के दाम गिरावट के 3 मुख्य कारण प्रॉफिट बुकिंग: सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया। फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई, साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं।

MCX और सर्राफा बाजार में दाम अलग-अलग क्यों? MCX : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं। सर्राफा: यह वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।

Parliament Session: मनोबल से तय होगी राजनीति समझिए सब कुछ

आमतौर पर माना जाता है कि जब किसी संपत्ति की कीमत बढ़ती है, तो लोग खुद को अमीर महसूस करते हैं और ज्यादा खर्च करते हैं। इसे वेल्थ इफेक्ट यानी धन का प्रभाव कहते हैं। हालांकि एमके ग्लोबल की एक रिपोर्ट इसके उलट दावा करती है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 75-80% सोना ज्वेलरी के रूप में है। लोग इसे लॉन्ग टर्म सेविंग और परंपरा की तरह देखते हैं। चूंकि लोग इसे बेचते नहीं हैं, इसलिए कीमतों के बढ़ने का उनकी रोजमर्रा की खपत या खरीदारी पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

सिर्फ आम लोग ही नहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भी अपना गोल्ड स्टॉक लगातार बढ़ा रहा है। 2024 से अब तक RBI ने अपने रिजर्व में 75 टन सोना जोड़ा है। अब भारत का कुल सरकारी गोल्ड रिजर्व 880 टन हो गया है। यह भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 14% हिस्सा है। भारत के रिजर्व बैंक की ही तरह चीन का ‘पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना’ भी बड़े पैमाने पर सोना खरीद रहा है। कई देश अब डॉलर पर अपनी निर्भरता कम करने और जियो-पॉलिटिकल रिस्क से बचने के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

GOLD
GOLD

अर्थशास्त्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घरों में रखा सोना एक ‘आइडल एसेट’ (ऐसी संपत्ति जिससे कोई कमाई न हो) है। सरकार ने गोल्ड बॉन्ड (SGB), गोल्ड ETF और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्प दिए हैं ताकि लोग फिजिकल गोल्ड के बजाय वित्तीय गोल्ड में निवेश करें, लेकिन भारतीयों का फिजिकल गोल्ड यानी गहनों और सिक्कों के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है।

सोने-चांदी के दाम आज यानी 29 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी दिन ऑलटाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत 205 रुपए बढ़कर 1,38,161 पर पहुंच गई। इससे पहले ये 1,37,956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

GOLD
GOLD

Related Posts

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती RBI रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा RBI इस बार रेपो…

Continue reading
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 28 views
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 32 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 19 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 34 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 36 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 20 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा