MAINPURI 28 दिन की अनसुनी मांगें, कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं ने ठप किया कामकाज

MAINPURI 28 दिन की अनसुनी मांगें, कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं ने ठप किया कामकाज

MAINPURI मैनपुरी में एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा

MAINPURI
MAINPURI

MAINPURI मैनपुरी में सोमवार को कुरावली तहसील में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपनी लंबित मांगों को लेकर उन्होंने सभी न्यायिक कार्य ठप कर दिए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले 28 दिनों से लगातार अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई है।

कुरावली तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि 6 जनवरी को अधिवक्ताओं ने एसडीएम को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा था। ये मांगें सीधे तौर पर किसानों और आम जनता से जुड़ी राजस्व संबंधी समस्याओं से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि दाखिल-खारिज की पत्रावलियां समय पर निस्तारित नहीं की जा रही हैं। नामांतरण आदेश महीनों से लंबित पड़े हैं और जिन मामलों में बहस पूरी हो चुकी है, उनमें भी आदेश पारित नहीं किए जा रहे हैं।

PM Mumbai visit: 29400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

आरोप है कि परवाना आरके कार्यालय में चढ़ने के लिए भेजी गई फाइलें दो से तीन साल से लंबित हैं। इससे न केवल किसानों को परेशानी हो रही है, बल्कि पूरी न्यायिक प्रक्रिया भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सुरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि तहसीलदार, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को कई बार इन समस्याओं से अवगत कराया गया है। 28 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बावजूद किसी भी अधिकारी ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल बहानेबाजी की जा रही है। कभी शासन के काम का हवाला दिया जाता है,

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

जबकि लंबित पत्रावलियों का निस्तारण भी शासन के अंतर्गत आने वाला कार्य है। राठौड़ ने जोर दिया कि अधिकारियों की नियुक्ति इन्हीं कार्यों के लिए की जाती है, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल सभी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर हैं और न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप है। यदि इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई तो अधिवक्ता भूख हड़ताल जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

MAINPURI
MAINPURI

Related Posts

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती RBI रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा RBI इस बार रेपो…

Continue reading
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 28 views
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 32 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 19 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 34 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 36 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 20 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा