T20 क्या मैसेज देना चाह रहा पाकिस्तान, मैच नहीं हुआ तो कितना नुकसान उठाएगा

T20 मैच नहीं हुआ तो कितना नुकसान उठाएगा

T20 क्या मैसेज देना चाह रहा पाकिस्तान

T20 PAK ने टी-20 वर्ल्डकप में भारत का बॉयकॉट क्यों किया

T20
T20

T20 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने रविवार शाम को इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थीं। इसके पहले पहले बांग्लादेश टीम ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ICC ने उसे वर्ल्डकप से ही बाहर कर दिया था।

सवाल-1: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का बॉयकॉट क्यों किया? जवाब: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर निकाले जाने के विरोध में भारत के साथ मैच खेलने से इनकार किया है…

  • दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था। 21 जनवरी को ICC बोर्ड मीटिंग में बांग्लादेश के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराने के लिए वोटिंग हुई। 14 देशों ने बांग्लादेश के खिलाफ वोट किया। सिर्फ पाकिस्तान ही था, जो उसके साथ था।
  • 20-21 जनवरी को ही खबरें आईं कि पाकिस्तान टीम और PCB ने बांग्लादेश को सपोर्ट करते हुए वर्ल्ड कप की तैयारियां रोक दी हैं।
  • 24 जनवरी को ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने ICC डबल स्टैंडर्ड का आरोप लगाया और कहा, ‘बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी हुई है।’
  • पाकिस्तानी मीडिया ने PCB सूत्रों के हवाले से खबरें चलाईं कि अगर बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर किया गया तो पाकिस्तान भी बायकॉट करेगा।
  • मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान के खेलने या न खेलने का फैसला इस शुक्रवार या अगले सोमवार तक पाकिस्तानी सरकार करेगी। हालांकि पाकिस्तान के पास वर्ल्डकप न खेलने का कोई वाजिब तर्क नहीं था।इसी के चलते 25 जनवरी को पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें बाबर आजम, शादाब खान और नसीम शाह जैसे सीनियर खिलाड़ी हैं।

नकवी ने 26 जनवरी को ही पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। इसके बात खबरें आईं कि पूरा वर्ल्ड कप बायकॉट करने की जगह, इन दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है- बांग्लादेश से सॉलिडैरिटी दिखाने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर खेलने उतरें। या फिर पाकिस्तान सिर्फ भारत के साथ होने वाले मैच खेलने से मना कर दे।

इसके बाद 1 फरवरी को देर शाम पाकिस्तान सरकार ने एक X पोस्ट में भारत के खिलाफ मैच न खेलने की घोषणा की। इसमें लिखा गया, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।’

PM Mumbai visit: 29400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

सवाल-2: पाकिस्तान-भारत का मैच न होने से दोनों टीमों में से किसे फायदा? जवाब: भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप के ग्रुप-A में है। चारों ग्रुप में 5-5 टीमें हैं, जिनमें से 2-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। चूंकि पाकिस्तान-भारत का मैच नहीं होगा, ऐसे में दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच ही खेलेंगी। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड, 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी। वहीं टीम इंडिया 7 फरवरी को अमेरिका, 12 फरवरी को नामीबिया और 18 फरवरी को नीदरलैंड से मुकाबला करेगी।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक, अगर कोई टीम मैच खेलने से मना करती है तो इस टीम द्वारा मैच को ‘कंसीडेड’ माना जाता है, साथ ही दूसरी टीम को मैच ‘अवार्डेड’ दिया जाता है। यानी दूसरी टीम एक तरह से मैच बिना खेले ही जीत जाती है। प्लेइंग कंडीशन के क्लॉज 16.10.7 के मुताबिक, मैच खेलने से मना करने वाली टीम के पूरे ओवर में शून्य रन माने जाते हैं। पाकिस्तान के बायकॉट का मतलब होगा कि 15 फरवरी को होने वाले इस मैच के 2 पॉइंट्स भारत को मिल जाएंगे और भारत के सुपर-8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो जाएगी।

T20
T20

 

 

 

Related Posts

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती RBI रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा RBI इस बार रेपो…

Continue reading
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 28 views
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 32 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 19 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 34 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 37 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 21 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा