MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

MAINPURI घर में घुसकर दंपति को गोली मारकर की हत्त्या

MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

MAINPURI
MAINPURI

MAINPURI मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव में सोमवार रात एक दंपती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय महेश चंद्र शाक्य और उनकी 60 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। दंपती अपने गांव के मकान में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे ललित और अंकित नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं।

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने दीवार पर चढ़कर अंदर झांका। कमरे और आंगन में खून देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। चारपाई पर दंपती के लहूलुहान शव पड़े थे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ ही डीआईजी और एसपी भी पहुंचे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रेम सिंह शाक्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना का जल्द खुलासा करने के लिए कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Mainpuri News: जिले को मिला 29वां स्थान सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राम लखन ने बताया कि मृतकों के दो बच्चे है। दोनों नोएडा में गाड़ी चलाते है। छोटे बेटे अंकित की 18 फरवरी को शादी है। भाई राम लखन ने बताया कि घर में शादी का कुछ सामान भी रखा था। लूटपाट के उद्देश्य से हत्या हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती के सिर में गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

MAINPURI
MAINPURI

Related Posts

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती RBI रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा RBI इस बार रेपो…

Continue reading
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 28 views
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 32 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 19 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 34 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 36 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 20 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा