CM विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

CM विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए

CM बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

CM
CM

CM महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई।

CM
CM

CM पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया।

पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। जानकारी मिली है कि लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

Mainpuri News: जिले को मिला 29वां स्थान सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस मुंबई से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने आज स्कूलों की छुट्‌टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है। अजित के चाचा शरद पवार बारामती हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां सभी शव लाए गए हैं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है। दूसरी टीम बारामती रवाना हो गई है। इस बीच VSR वेंचर्स ने कहा है कि पायलट को 16 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। विमान की को-पायलट के पास 1500 घंटे का एक्सपीरियंस था। कंपनी ने दावा किया कि एयरक्राफ्ट में कोई तकनीकी खामी नहीं थी।

प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज
प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज

Related Posts

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती RBI रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा RBI इस बार रेपो…

Continue reading
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड MAINPURI 4 लाइन हाजिर; मैनपुरी में गेटमैन को केबिन में घुसकर पीटा था MAINPURI मैनपुरी में रेलवे फाटक नहीं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 28 views
RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 32 views
MAINPURI पिस्टल तानकर रेलवे क्रासिंग खुलवाई, SOG प्रभारी समेत 4 सस्पेंड

IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 19 views
IND विदेश मंत्री से कहा था भारत झुकेगा नहीं ट्रम्प के हटने का इंतजार करेंगे

Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 34 views
Gold चांदी में आई 24,000 रुपये की गिरावट, सोना भी फिसला, जानें लेटेस्ट भाव

MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 36 views
MAINPURI लेडी टीचर ने प्रपोजल ठुकराया, स्टूडेंट ने होंठ काट लिए

GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 20 views
GOLD चांदी ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹14,038 का इजाफा