MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

MAINPURI घर में घुसकर दंपति को गोली मारकर की हत्त्या

MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

MAINPURI
MAINPURI

MAINPURI मैनपुरी के बरनाहल थाना क्षेत्र के फूलापुर गांव में सोमवार रात एक दंपती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय महेश चंद्र शाक्य और उनकी 60 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। दंपती अपने गांव के मकान में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे ललित और अंकित नोएडा में रहकर नौकरी करते हैं।

मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने दीवार पर चढ़कर अंदर झांका। कमरे और आंगन में खून देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर बरनाहल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। चारपाई पर दंपती के लहूलुहान शव पड़े थे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=100087896267100

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस के साथ ही डीआईजी और एसपी भी पहुंचे। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रेम सिंह शाक्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना का जल्द खुलासा करने के लिए कहा। साथ ही पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Mainpuri News: जिले को मिला 29वां स्थान सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राम लखन ने बताया कि मृतकों के दो बच्चे है। दोनों नोएडा में गाड़ी चलाते है। छोटे बेटे अंकित की 18 फरवरी को शादी है। भाई राम लखन ने बताया कि घर में शादी का कुछ सामान भी रखा था। लूटपाट के उद्देश्य से हत्या हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती के सिर में गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

MAINPURI
MAINPURI

 

Related Posts

26 JAN कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ली परेड की सलामी

26 JAN मैनपुरी पुलिस लाइन में 26 जनवरी पर हुआ आयोजन 26 JAN कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ली परेड की सलामी 26 JAN मैनपुरी पुलिस लाइन में 26 जनवरी…

Continue reading
MAINPURI मां को सपना आया होने लगी मृत बच्ची की पूजा, जन्म के थोड़ी देर बाद हुई मौत

MAINPURI अंतिम संस्कार से पहले बदला माहौल, जुटी भीड़ MAINPURI मां को सपना आया, होने लगी मृत बच्ची की पूजा  MAINPURI अंतिम संस्कार से पहले बदला माहौल, जुटी भीड़ MAINPURI…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

  • By admin
  • January 27, 2026
  • 3 views
MAINPURI डबल मर्डर से दहला मैनपुरी, क्षेत्र में फैली सनसनी

26 JAN कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ली परेड की सलामी

  • By admin
  • January 26, 2026
  • 5 views
26 JAN कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ली परेड की सलामी

MAINPURI मां को सपना आया होने लगी मृत बच्ची की पूजा, जन्म के थोड़ी देर बाद हुई मौत

  • By admin
  • January 24, 2026
  • 8 views
MAINPURI मां को सपना आया होने लगी मृत बच्ची की पूजा, जन्म के थोड़ी देर बाद हुई मौत

UP प्रशासन के गुंडे संत के वेश में घूम रहे शिविर में 12 CCTV लगवाए

  • By admin
  • January 24, 2026
  • 9 views
UP प्रशासन के गुंडे संत के वेश में घूम रहे शिविर में 12 CCTV लगवाए
IND-NZ दूसरा टी-20 न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

UP यूपी में कल सभी 75 जिलों में 10 मिनट के लिए होगा ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन…बंद होगी लाइटें

  • By admin
  • January 22, 2026
  • 21 views
UP यूपी में कल सभी 75 जिलों में 10 मिनट के लिए होगा ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन…बंद होगी लाइटें